शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई – 8 वाहन जप्त, न्यायालय भेजे गए
सिंगरौली, 30 अगस्त 2025

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना यातायात पुलिस सिंगरौली ने शनिवार की मध्यरात्रि (29-30 अगस्त) को जयंत बस पड़ाव पर औचक चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे 08 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त कर न्यायालय भेजे गए।
कुल 56 वाहनों की जांच की गई, जिनमें चालकों को समझाइश भी दी गई कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है।
जनवरी से अब तक बड़ी कार्रवाई
01 जनवरी से 30 अगस्त 2025 तक यातायात पुलिस ने 106 वाहनों को जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
माननीय न्यायालय द्वारा अब तक ₹12.50 लाख का जुर्माना अधिग्रहित किया गया।
इसके साथ ही 80 वाहन चालकों के लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित किए गए।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम ने यह अभियान चलाया।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सुरेश शुक्ला, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रमेश, आरक्षक जितेंद्र सहित यातायात पुलिस दल की अहम भूमिका रही।