अवैध उर्वरक बिक्री पर बड़ी कार्रवाई – 167 बैग यूरिया जप्त

0 805

 

सिंगरौली, 30 अगस्त 2025

कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशन पर जिले में किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराने एवं अवैध भंडारण/बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज कृषि विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम ठरक ठेला, गजर बहरा निवासी हरिप्रसाद शाह के गोदाम से 167 बैग यूरिया उर्वरक अवैध रूप से संग्रहित पाए जाने पर जप्त किए।

आरोपी के विरुद्ध थाना सरई में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक संचालक कृषि लवकुश सिंह, थाना प्रभारी सरई जितेंद्र सिंह भदौरिया एवं कृषि विकास अधिकारी लखन सिंह मरावी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसानों को खाद की आपूर्ति सुचारु रखने हेतु अवैध भंडारण व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment