पात्र हितग्राहियों को शीघ्र मिलेगा वनाधिकार पत्र, कलेक्टर ने लगाईं विशेष चौपाल

0 238

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र उपलब्ध कराने एवं लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने हेतु जिला प्रशासन व वन विभाग द्वारा विशेष चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने विकासखंड करंजिया के वनग्राम बावली, बिजौरी, जोगीग्वारा, भलवाही टोला, चौरादादर, सोनतीरथ, खारीडीह, नीमटोला व नीचेटोला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं का निराकरण किया।

 

बावली चौपाल

यहां ग्राम वन समिति द्वारा 15 आवेदन चिन्हित किए गए है, जिन्हें वनमित्र पोर्टल पर ऑनलाइन करवाकर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने विद्यालय, पानी व बिजली की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

चौरादादर चौपाल

यहां 24 आवेदन चिन्हित किए गए, जिनमें से अभी तक 6 आवेदन ही ऑनलाइन किए गए है, शेष आवेदनों को शीघ्र ऑनलाइन करवाकर ग्राम वन समिति को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। ग्रामीणों ने टॉवर व पेयजल की मांग रखी। कलेक्टर ने पात्र किसानों को अधिकतम 4 हेक्टेयर भूमि तथा पिछड़ा वर्ग समुदाय के पात्र परिवारों को नियमानुसार वनाधिकार पत्र देने के निर्देश दिए।

 

खारीडीह चौपाल

यहां 23 आवेदन चिन्हित किए गए है कलेक्टर ने तीन दिवस में सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। साथ ही ग्रामीणों की टॉवर, पानी व बिजली संबंधी मांगों पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत सभी चिन्हित ग्रामों में आदि सेवा केंद्र खोले जाएंगे, जिसमें सिंगल विंडो के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

चौपालों में एसडीएम बजाग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, रेंजर, एसडीओ आरईएस, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment