हिंडालको महान में क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला

0 57

रेनुकूट, रेनूसागर और महान के सीएसआर प्रोफेशनल्स ने लिया हिस्सा, समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

सिंगरौली। हिंडालको महान बरगवां में क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हिंडालको रेनुकूट, रेनूसागर और महान के सीएसआर प्रोफेशनल्स शामिल हुए।

कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक विकास से जुड़ी सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही समुदाय के जीवन स्तर में स्थायी सुधार और लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रभावी एवं परिणाम आधारित परियोजनाओं की रणनीति पर चर्चा हुई।

रेनुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने सफल परियोजनाओं के अनुभवों को विभिन्न इकाइयों के बीच साझा करने पर जोर दिया। वहीं कॉरपोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने समान उद्देश्य वाली परियोजनाओं में एकरूपता लाने के लिए “एक काम, एक नाम” की अवधारणा को आगे बढ़ाने की बात कही।

हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि सीएसआर का उद्देश्य केवल गतिविधियां संचालित करना नहीं, बल्कि समुदाय के जीवन में लंबे समय तक दिखाई देने वाला सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।

रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख अजय सिन्हा, महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा और क्लस्टर सीएसआर प्रमुख अनिल झा ने भी परियोजनाओं को रोजगारपरक, प्रभावी और परिणाम आधारित बनाने पर अपने विचार रखे।

कार्यशाला में विभिन्न इकाइयों के सीएसआर प्रोफेशनल्स ने अपनी सफल परियोजनाओं और आगामी योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीरज गुप्ता एवं ओ.पी. गेरूला का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रगति जालान एवं शीतल श्रीवास्तव ने किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, सफल मॉडलों से सीख लेना और समुदाय के लिए अधिक प्रभावशाली एवं स्थायी परिणाम देने वाली सीएसआर परियोजनाओं को आगे बढ़ाना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment