Breaking News

सिंगरौली के JP पावर प्लांट में श्रमिक की मौतः बिना सूचना घर भेजा शव; ग्रामीणों का प्रदर्शन; भारी पुलिसबल तैनात, SP-SDOP नदारद

0 282

सिंगरौली के JP पावर प्लांट में श्रमिक की मौतः बिना सूचना घर भेजा शव; ग्रामीणों का प्रदर्शन; भारी पुलिसबल तैनात, SP-SDOP नदार

सिंगरौली जिले के निगरी स्थित जेपी पावर प्लांट में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां 42 वर्षीय श्रमिक सुग्रीव साकेत की कोयले के हापड़ में दबने से मौत हो गई।

घटना को छिपाने का प्रयास करते हुए कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को सूचित किए बिना शव को सीधी जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में एंबुलेंस से शव सीधे मृतक के घर पहुंचा दिया गया। अचानक शव को देख परिजन शोक में डूब गए।
मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि दोपहर में हुई घटना की जानकारी उन्हें तब मिली जब शव घर पहुंचा। कंपनी की इस कार्रवाई से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सरई-सीधी मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
पीड़ित परिवार को देंगे मुआवजा

जेपी नगरी पावर प्लांट के प्रो नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और देवसर एसडीओपी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment