सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्ष

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज जिला चिकित्सालय पहुँचकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा दवाई वितरण केंद्र का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और मरीजों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर श्री देव कुमार सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह, श्री निशांत मिश्र उपस्थित रहे।