मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच नकझर कला में उजाड़ा जा रहा आशियाना,सबको ठेंगा दिखाता ठेकेदार

0 736

रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर कला में कायदे कानून को उंगली पर नचाते हुए पुल निर्माता ठेकेदार की दबंगई एवं गरीबों के बीच मचे हाहाकार की चीखती चिल्लाती कहानी है। गरीबों के घरों से लगे राजस्व की जमीन का धौंस एवं भय दिखाकर बेघर करने तथा किसी बड़ी अनहोनी को सुनियोजित तरीके से अंजाम तक पहुंचाने का डरावना खेल खेला जा रहा है। यहां पर निर्माणाधीन एवं रिहायसी घरों के पास कई फीट गहरी खाई नुमा गड्ढे कर दिए गए हैं। जिसमें कभी भी इस जगह पर बने घर अचानक गड्ढों में समाते हुए अपना अस्तित्व खो सकते हैं तथा जन हानि भी हो सकती है।

यहां से धरती का कलेजा फाड़ते हुए मिट्टी, मुरूम एवं पत्थर की निकासी हेतु विशालकाय दानवाकार मशीनों की गड़गड़ाहट के बीच महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों की पीड़ादाई आबाज ना ही इन अन्यायी कर्मियों और ना ही प्रशासनिक अफसरों को सुनाई देती हैं। गजब की बात तो यह है कि यहां से निकाल कर जो गुणवत्ता विहीन पत्थर ले जाया जा रहा है वह सोन नदी पर बन रहे पुल में खपाया जा रहा है।

इस घोर अन्याय से जुझते हुए राम सिया केवट हमारे प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए बताते हैं कि संबंधित जमीन का एसडीम द्वारा दिया गया स्टे पहले से ही है। बावजूद इसके भी जबरदस्ती पर उतारू ठेकेदार द्वारा उक्त जमीन पर खनन कार्यवाही की सूचना बहरी पुलिस को दी गई जिसे गंभीरता से लेते हुए बहरी पुलिस ने हलका पटवारी के साथ संबंधित स्थान पर पहुंचकर खनन कार्यवाही को रुकवा दिया। लेकिन वहां से अभी तक मशीनों का नहीं हटाना जहां कई सवालों को जन्म दे रहा है वहीं लोगों के मन में डर तथा अज्ञात भय का सन्नाटा छाया हुआ है। प्रस्तुत हमारे नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट….!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment