जय आदिवासी युवा जयस शक्ति ने जर्जर भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर किया धरना प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडोरी जिले के करंजिया के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जय आदिवासी युवा शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जर्जर भवन में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होने को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए नवीन भवनों की मांग को लेकर करंजिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । प्राप्त जानकारी के मुताबिक करंजिया ब्लॉक मुख्यालय जिले के सैकड़ों गांव में जर्जर भवन में आंगनबाड़ी और स्कूल संचालित हो रहे हैं जिसके चलते बड़ा हादसा हो सकता है ।