रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी सफलता – तीन माह से लापता नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद
सीधी जिले की रामपुर नैकिन पुलिस ने तीन माह पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।
📌 मामला क्या था?
दिनांक 28 मई 2025 को थाना रामपुर नैकिन में एक फरियादी ने अपनी नाबालिक पुत्री के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी व आसपास में भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। आशंका थी कि बच्ची को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर लगातार जांच व तलाश शुरू की। लंबे प्रयासों के बाद दिनांक 25 अगस्त 2025 को किशोरी को ग्राम रामनगर, थाना चुरहट (जिला सीधी) से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
👥 पुलिस टीम का विशेष योगदान
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी
उप निरीक्षक मोतीलाल रावत
प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा
आरक्षक महेन्द्र तिवारी
महिला आरक्षक अंजली सिंह
थाना चुरहट से आरक्षक आनंद सिंह
सायबर सेल सीधी से आरक्षक प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी
🗣️ एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा का बयान
“नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीम के समन्वित प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो सकी।”
—