एनसीएल बीना के रामलीला मैदान में विशेष थीम के साथ सजा पूजा मंडप, बुधवार से शुरू होगा उत्सव

0 263

बीना/ सोनभद्र – एनसीएल बीना परियोजना के आवासीय परिसर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रामलीला मैदान और दुर्गापूजा स्थल पर पिछले 15 दिनों से चल रही तैयारियां अब संपन्न हो चुकी हैं।

पूजा समिति के अध्यक्ष बाल भगवान गुप्ता और मानस कुमार नायक ने जानकारी दी। बुधवार सुबह 12 बजे प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा का शुभारंभ होगा। इस दौरान एनसीएल के सीएमडी और परियोजना महाप्रबंधक मौजूद रहेंगे।

पूजा का आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। प्रतिदिन सांय पूजा, हवन और भजन कीर्तन होंगे। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

मंडप में कई आकर्षक थीम और झांकियां सजाई गई हैं। इनमें श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण, कालिया नाग दमन, महात्मा बुद्ध का बोध ज्ञान शामिल हैं। साथ ही स्कूल से मंदिर की ओर और एजुकेशन ट्री जैसी थीम भी हैं। सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है।

समिति में सचिव विश्वाजीत विश्वाल के अलावा कमेटी सदस्य नीरज सिंह, प्रकाश पटेल, अवधेश कुमार, अनूप राय, गणेश साहू, गोलक साहू, सौभाग्य साहू और धारनी बेहरा शामिल हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment