पुलिस थाना बजाग में गणेश चतुर्थी को लेकर बैठक हुई आयोजित एसडीएम सहित अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
डिंडौरी जिले के पुलिस थाना बजाग में गणेश चतुर्थी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान एसडीएम रामबाबू देवांगन और थाना प्रभारी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । दरअसल बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने गणेश समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को शांति के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दिया और डीजे बंद रखने की हिदायत दी । बैठक के दौरान जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी सहित गणेश समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे ।