चौकी निवास थाना सरई पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 27 पेटी शराब एवं डस्टर कार जप्त

0 2,955

 

सिंगरौली।


चौकी निवास थाना सरई पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में देशी एवं बीयर की शराब के साथ एक डस्टर कार जप्त की है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अगस्त 2025 को चौकी निवास पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक डस्टर कार क्रमांक UP-16 BC 3058 में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र भदौरिया एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती प्रियंका सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुआगांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, किंतु घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बैठे आरोपियों ने अपना नाम एशियन सिंह पिता यदुवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी बैढ़न तथा मनीष कुमार पनिका पिता स्व. गोरेलाल पनिका, उम्र 26 वर्ष, निवासी तियरा, थाना बैढ़न बताया। तलाशी में वाहन से कुल 27 पेटी अवैध शराब (246 लीटर 600 एमएल) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,32,600 आँकी गई। परिवहन में प्रयुक्त डस्टर कार की कीमत लगभग ₹10 लाख आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0118/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक दीपक शिवहरे, आरक्षक प्रवीण पांडे, सत्येंद्र पांडे, मोहित सिंह, प्रभात दुबे, नीरज सिंह, प्रशांत केसरी (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, महिला आरक्षक कमल दुबे, आरक्षक मंगलेश्वर सिंह एवं रविराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment