कलेक्टर ने की समाधान विंदु में चयनित शिकायतो की समीक्षा

0 2,158

सिंगरौली 22 अगस्त 2025

कलेक्टर  चन्द्र शेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर समाधान विंदु में चयनित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित शिकायतकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें । कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समाधान विंदु पर दर्ज शिकायतों का व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और हितधारकों से बातचीत कर उनका तुरंत समाधान करें। उन्होने नागरिको की समस्याओं को प्राथमिकता देने और सभी विभागों में समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समाधान विंदु अंतर्गत जिले में लंबित शिकायतों का विभागीय अधिकारी वर्गीकरण कर सभी विषयो का ध्यान देते शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण कराये। उन्होने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुये समाधान संबंधी शिकायतों की तहसीलवार जानकारी लेकर उपखण्ड अधिकारियो तथा तहसीलदारो को निर्देश दिये कि सीएम हेल्प लाईन एवं समाधान संबंधित शिकायतों के साथ साथ नामातरण, वटनवारा, सीमांकन से संबंधी शिकायतों का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें। अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण पर ध्यान केंद्रित करें, जो अधिकारी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे विभागीय अधिकारी जिनके द्वारा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही की जा रही है। ऐसे विभागीय अधिकारियो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा विभागीय अधिकारी स्वंय रूचि लेकर शिकायतों का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए कि ताकि जिले की ग्रेडिंग में कमी न आए। उन्होने जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो पर गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा सहित जिलाधिकारी उपस्थि रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment