रीवा में नशीली सिरप और गोलियों का धंधा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

रीवा। पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ला वार्ड 19 में अवैध नशीली सिरप और गोलियों का कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, जो लंबे समय से सीढ़ियों के ऊपर बने कमरे से कफ सिरप और नशीली गोलियां बेच रहे थे।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोड किनारे शटर वाले घर में नशे का कारोबार हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तीनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी,
संसार लोनिया (22) पिता चौथे लोनिया, निवासी जय स्तंभ कबाड़ी मोहल्ला
बिट्टो लोनिया (30) पति गेदन लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला
अंजू सोंधिया (18) पिता मनोज सोंधिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला
बरामदगी
तलाशी में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप और कैप्सूल जब्त किए। इनमें –
ONEREX कफ सिरप 100 एमएल की 39 शीशियां (कीमत ₹7605)
ANXILESS-0.50 की 60 पत्तियां (कुल 600 गोली, कीमत ₹1577)
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 461/2025 धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट और 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।