सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 36 वारंटियों की गिरफ्तारी, 75 बदमाशों की कड़ी चेकिंग
सीधी।
जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 16-17 एवं 17-18 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 36 वारंट (06 स्थायी एवं 30 गिरफ्तारी वारंट) तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 48 गुंडा-बदमाशों एवं 27 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की। इस दौरान उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई और भविष्य में अपराध से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
📌 थाना-वार कार्रवाई का विवरण:
थाना कोतवाली: 02 स्थायी, 05 गिरफ्तारी वारंट
थाना जमोड़ी: 06 गिरफ्तारी वारंट
थाना रामपुर नैकिन: 01 स्थायी, 04 गिरफ्तारी वारंट
थाना चुरहट: 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना कमर्जी: 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना अमिलिया: 02 स्थायी, 04 गिरफ्तारी वारंट
थाना बहरी: 01 स्थायी, 04 गिरफ्तारी वारंट
थाना मझौली: 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना कुसमी: 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना भुईमाड़: 01 गिरफ्तारी वारंट
थाना सेमरिया: 01 गिरफ्तारी वारंट
👉 पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत हो और आम जनता सुरक्षित माहौल में जीवन-यापन कर सके।
—