अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.5 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सीधी। अमिलिया पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोदौरा साहू ढाबा के पास दबिश देकर पुलिस ने एक युवक को 1.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत लगभग ₹15,000/- आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरअली खान उर्फ लाला (20 वर्ष, निवासी परसिधी, थाना अमिलिया) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह गांजा पिपराही क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से लाकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम पाठक, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक दीपेंद्र कुमार, आरक्षक संदीप चतुर्वेदी एवं आरक्षक शुभेन्द्र पाण्डेय की अहम भूमिका रही।
👉 पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है और कहा है कि अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से नकेल कसने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।