प्रभात खबर के संवाददाता सुनील कुमार हुए सम्मानित 

0 426

 

जहानाबाद i प्रतिभा पल्लवन एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अभिराम शर्मा ने प्रभात खबर घोसी के संवाददाता सुनील कुमार को पत्रकारिता के जगत में बेहतर कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया है , इस अवसर पर प्रतिभा पल्लवन एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अभिराम शर्मा ने बताया कि पत्रकार लोकतंत्र के आभूषण है, श्रृंगार है, क्योंकि इनके बिना लोकतंत्र अधुरा है, इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य से सम्मानित प्रभात खबर के पत्रकार सुनील कुमार ने बताया कि व्यक्ति और समाज के साथ देश के नागरिकों उसके कर्तव्य बोध का पालन करा देना ही पत्रकारिता हैं, उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान व देश के विकास में पत्रकारिता के जगत में अच्छी खबर की बात कही, इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र, मेमेंटो सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया,

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment