Breaking News

क्षतिग्रस्त स्कूल में सवारी जा रही है बच्चों का भविष्य

0 554

मीनू के आधार से नहीं परोसा जा रहा है मध्यान भोजन*

रिपोर्ट खमोद चन्देल प्राइड कदम डिंडोरी- खबर ग्राम टिकरिया ग्राम पंचायत पड़रिया 02 जनपद पंचायत समनापुर प्राथमिक शाला स्कूल का है जहां पर स्कूल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है जगह-जगह छप्पर गिर गये है एवं पानी का रिसाव हो रहा है जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाई कराई जा रही है ननिहाल बच्चों के ऊपर खतरा कभी भी हो सकता है लेकिन शाला प्रबंधन जिम्मेदार कोई शुध नहीं ले रहे है

*मीनू के आधार से नहीं दिया जा रहा है मध्यान भोजन-* प्राथमिक शाला स्कूल में शाला प्रबंधन के द्वारा मध्यान भोजन चलाई जा रही है मीनू के आधार से सोमवार को चावल तुवर दाल एवं काबुली चना एवं टमाटर की सब्जी दिया जाना था लेकिन प्रबंधन के द्वारा दाल चावल ही परोसा जा रहा है शासन प्रशासन बात कर रही है की बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान भोजन मिले लेकिन स्थिति यह है कि गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं भरोसा जा रहा है इससे यह कहा जा सकता है कि बैगा बच्चों के साथ छलावा किया जा रहा है दर्ज संख्या के आधार से बच्चों की उपस्थिति भी कम रहती है

शाला में कुल दर्ज 77 है लेकिन स्कूल में उपस्थित 30 बच्चे उपस्थित रहे इस तरह शिक्षकों श्री शंकर लाल बनवासी प्रधान पाठक एवं श्री रामेश्वर गौतम अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे वही श्री अरुण कुमार भट्टी नदारत रहे यह कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं शाला प्रबंधन एवं प्रधान पाठक के द्वारा लापरवाही की जा रही है जिससे शाला में शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति आधे से भी कम रहती है

इनका कहना है-मध्यान भोजन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी कल मैं जाकर जांच करता हूं शाला प्रबंधन के के द्वारा चलाई जा रही है साथ ही स्कूल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है वर्तमान में मैं प्रधान पाठक को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए की जर्जर भवन में स्कूल ना लगाई जाए-श्री महेश चौबे जन शिक्षक संकुल खुडिया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment