अस्वासन के बाद नौकरी न दिए जाने से ग्रामीण धरने पर बैठे

बीना /सोनभद्र – एनसीएल बीना परियोजना से विस्थापित ग्राम बांसी के अस्वासन के बाद रोजगार न मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीण रोजगार क़ो लेकर प्रबंधक कार्यालय बीना में धरने पर बैठे।
बता दें की सोमवार क़ो सुबह लगभग 11:20 बजे एनसीएल बीना परियोजना के प्रबंधक कार्यालय पर नाराज दर्जनों विस्थापित प्रबंधक कार्यालय पर धरने पर बैठे गए। विस्थापित पिंकी देवी का आरोप है कि दो माह पूर्व हम ग्रामीणों का पेपर लेकर रोजगार देने का वादा किया गया था परन्तु आज तक सिर्फ वादा कर भारमित किया जा रहा है। दसरथ पनिका ने बताया कि पिछले दो माह से सिर्फ समय दिया जा रहा है रोजगार नहीं। दो पहर लगभग दो बजे परियोजना के कार्मिक प्रबंधक देवेश कुमार ने विस्थापितों से एक हफ्ते का समय और माँगा है। ग्रामीनो का कहना है कि इस अस्वासन के बाद नौकरी नहीं दिया गया तो हम सभी भूख हड़ताल पर बैठने क़ो मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन में शशि सिंह, सुभाष, राजेंद्र यादव पूर्व प्रधान, पिंकी, पूनम सीता, संदीप आदि लोग मौजूद रहे।