नवोदय विद्यालय के 11वीं वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी,20 अगस्त तक कर सकेंगे के आवेदन,

0 335

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रभारी श्री सुधीर सरोज (9669218771) द्वारा कक्षा छठी, कक्षा नवमी, कक्षा ग्यारहवीं सत्र 2026 – 27 एवं कक्षा 11वीं के कुछ सीटों के लिए सत्र 2025 – 26 के आवेदन संख्या बढ़ाने के लिए सिहावल ब्लॉक के कई स्कूलों का विजिट किया गया। प्राचार्यों से मिलकर अधिक से अधिक संख्या में आवेंदन करने साथ गर्ल्स विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के लिए भी भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिका एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए गर्ल्स विद्यार्थियों की संख्या में न्यूनतम 50 प्रतिशत वृद्धि के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्होंने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं वर्तमान सत्र 2025-26 हेतु आवेदन कुछ रिक्त सीटों हेतु आमंत्रित हैं। सीधी जिले के अंतर्गत आने वाले विकासखंड में कक्षा दसवीं सत्र 2024-25 में 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो विज्ञान विषय के लिए मैथ्स कांबिनेशन के लिए मैथ में 65 और विज्ञान में 60 अंक होने चाहिए तथा बायोलॉजी कांबिनेशन के लिए विज्ञान और मैथ में भी 60 अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। क्लास का न्यूनतम रिजल्ट भी 60प्रतिशत होना चाहिए। 11वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययन हेतु इंग्लिश मीडियम अनिवार्य है। आर्ट ह्यूमनिटी वर्ग के लिए उपरोक्त शर्त लागू नहीं है। एडमिशन मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। यह ध्यान रखें कि अभ्यर्थी की आयु 01-06-2008 से 31-07-2010 के मध्य होनी चाहिए। आवेदक पीएम श्री नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी (मध्य प्रदेश) से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरने के बाद फॉर्म ऑफलाइन या ऑन लाइन। लास्ट डेट 10 अगस्त 2025 से बढ़ कर 20 अगस्त 2025 हो गयी है। विद्यालय आकर फोटो, अंक तालिका, आधार साथ लेकर आये और विद्यालय में भर कर जा सकते हैं। सलेक्शन होने पर पूरे डॉक्यूमेंट जमा करने का मौक़ा दिया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment