बिना दस्तावेज के महुआ फूल सप्लाई कर रहा पिकअप वाहन,

0 436

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी,

संयुक्त संचालक  म. प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय जबलपुर के आदेशानुसार एवं नायब तहसीलदार/भार साधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति गोरखपुर के निर्देशन में तथा मंडी सचिव के कुशल मार्ग दर्शन में आज दिनांक 01/08/2025 को समय प्रातः 5.15 बजे मंडी स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा मंडी क्षेत्र में कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं कर अपवंचन को रोकने के लिये निरीक्षण के दौरान ग्राम गोरखपुर में एक पिकअप वाहन MP18ZE 5609 में वनोपज महुआ फूल बिना मंडी के कागजात के परिवहन करते पाये जाने पर मंडी अधिनियम की धारा 19(4) के अंतर्गत पांच गुना मंडी शुल्क वसूली की कार्यवाही करते हुये पांच गुना मंडी शुल्क 6750=00 एवं समझौता शुल्क 2000=00 कुल राशि – 8750=00 मंडी गोरखपुर में जमा कराया गया l आगे भी इसी प्रकार निरीक्षण जारी रहेगा l

उड़न दस्ता दल में शामिल:-

1.  पी. सी. सिंह मंडी सचिव

2. . जी एस. धुर्वे ए. एस. आई.

    . मंडी समिति गोरखपुर जिला -डिंडोरी म. प्र.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment