बणावर की पहाड़ियां हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, भाजपा नेता अवधेश शर्मा

0 383

घोसी (जहानाबाद ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा ने जहानाबाद जिला सृजन दिवस के अवसर पर समस्त जिलेवासीयो को बधाई दी है, उन्होंने अपने बधाई संदेश में जहानाबाद के हिमालय कहें जाने वाले बणावर की पहाड़ियों को सांस्कृतिक विरासत बताया है, उन्होंने बताया कि बणावर की पहाड़ियां धार्मिक, अध्यात्मिक व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एक सांस्कृतिक स्थल है, जहां न सिर्फ श्रावणी मेला में अपितु पूरे वर्ष यहां शिव भक्त बाबा सिदेश्वर नाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आते हैं, वहीं बौद्ध धम्म में आस्था रखने वाले पर्यटकों की संख्या भी यहां देखने को मिलती हैं, ये बौद्ध धम्म के अनुयायी बणावर की गुफाओं को देखने व उनके कलाकृति का अवलोकन कर रोमांचित हो उठते हैं, उन्होंने बताया कि इन गुफाओं जैसे लोमस ऋषि गुफा, नागार्जुन गुफा, सुदामा गुफाओं का निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी में बौद्ध भिक्षुओं को रहने के लिए करवाया था, वहीं जिला सृजन दिवस के अवसर पर ज़िले अवस्थीत क ई धार्मिक, सांस्कृतिक व एतिहासिक स्थलों को उनकी पौराणिक वातो का जिक्र करते हुए कहा है कि दरधा जमुना संगम नदी पर मां मुण्डेश्वरी देवी का प्राचीन मंदिर है, जो हमारे जिले के लिए आध्यात्मिक केन्द्र हैं, वहीं मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट पर झारखंड नाथ महादेव का प्रशिद मंदिर,हुलासगंज में श्रीहरि विष्णु का गोपुरम मंदिर जो शिक्षा संस्कृति व सनातन धर्म का प्रतीक है, चरूई गांव स्थित जों फल्गु नदी के तट पर स्थित है वहीं मां काली का मनोकामना मंदिर , जहां सभी भक्तों की मुराद पूरी होती है, वहीं काको में पनीहास के तट पर स्थित भगवान विष्णु का मनोरम मंदिर जहां हजारों की संख्या में लोगों की मनोकामना पूरी होती है, साथ ही हज़रत बीबी कमाल का मजार जो मान्यताओं के अनुसार इनमें रूहानी शक्तियां थीं, जहां सूफी महोत्सव का आयोजन उर्स के मौके पर होती है, वहीं बड़ी संख्या में जायरीन यहां चादरपोशी कर देश प्रदेश की सलामती के लिए दुआएं मांगते हैं इस दौरान उन्होंने जिले वासियों को जिला सृजन दिवस की शुभकामनाएं दी 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment