“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” की थीम पर अवंतीबाई चौक में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम

0 6

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

 

डिंडौरी-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” की थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अवंतीबाई चौक, डिंडौरी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगरवासी सहभागिता करेंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करते हुए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ परिवेश का निर्माण करना है।

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन डिंडौरी ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अवंतीबाई चौक में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता करें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए “स्वच्छ भारत–विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment