शारदा टेकरी में सेवा संकल्प अभियान की पहल, सांसद कुलस्ते ने किया पौधरोपण

0 13

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

डिंडौरी, 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शारदा टेकरी, सुबखार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

सेवा संकल्प यात्रा का किया स्वागत

 

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा की ओर से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही संकल्प सेवा यात्रा का भी स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल युवाओं का जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा में शामिल युवाओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। युवाओं ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के संकल्प के साथ अभियान में भागीदारी निभाई।

 

‘मन की बात’ से जुड़ी महिलाओं से सांसद ने किया संवाद

 

इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम एवं प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री राकेश परस्ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संवाद करने वाली महिलाओं से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से प्रधानमंत्री के विचारों और ‘मन की बात’ कार्यक्रम से उनके जीवन एवं सोच पर पड़े प्रभाव को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।

 

पौधों की देखभाल पर दिया जोर

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री राकेश परस्ते ने युवाओं से सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं नागरिक रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, जिला मीडिया प्रभारी राज साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पारसराम नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यवहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष महेश पाराशर, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, पार्षद रजनीश राय, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम, महामंत्री भागीरथ उतैती, रजनी श्रीवास, मंडल उपाध्यक्ष हरिहर पाराशर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र परमार, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिश शर्मा, चंद्रिका गोसाई, तरुण ठाकुर, अजय बर्मन, आशीष सोनी, सत्यम मानिकपुरी, यशवंत तोमर, नंद कुमार ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा मोर्चा सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जनसंवाद और सामाजिक सेवा का संदेश आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment