देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026

🔴👉सीधी में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूरी तरह से हो गया बंद। अब नये बस स्टैंड से चलेंगी बसें, लेकिन नये बस स्टैंड की सुविधा पूरी तरह से ठीक नहीं।
🔴👉व्यापारियों ने पुराने बस स्टैंड में किया धरना एवं विरोध प्रदर्शन।
🔴👉बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही बाईपास चौराहे पर होटल में जलने वाले कोयले के धुयें का जारी है कहर, सांस लेने में परेशानी से लोग हो रहे परेशान।
🔴👉आज लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की मनाई जा रही जयंती।
🟠👉शिक्षकों की टीईटी के विरोध को लेकर भोपाल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुई शुरू।
🟠👉कॉकरोच जनता पार्टी का आज मुंबई में 4:00 बजे से शुरू होगा प्रदर्शन। सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की, की जा रही मांग।
🟠👉ईरान का हांथ➖फ्लाई दुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
🟠👉तारीफ➖प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ करते हुए कहा की कैप्टन स्मित मच्छार ने 9/11 जैसे एक और हमले को नाकाम कर दिया।
🟠👉बंद➖प्रेमानंद महाराज का अब नहीं हो पाएगा दर्शन? दीक्षा उपस्थिति अनिश्चितकाल के लिए बंद।
🟠👉फ्लाईदुबई हमला➖ सऊदी अरब ने यूएई के हवाले किया आरोपी को-पायलट, आतंकी एंगल की शुरू हुई जांच।
🟠👉राहुल गाँधी बोले➖फॉर्म-6 में अवैध तरीके से बदलाव हुआचुनाव आयोग से सवाल- TCS को आदेश किसने दिया, कंपनी में किसने मंजूरी दी।
🟠👉 मिशन खत्म➖इराक में आईएसआईएस के ख़िलाफ़ 12 साल चला अमेरिकी सैन्य मिशन ख़त्म, ‘सैनिकों की वापसी पूरी’।
🟠👉गज़ब ➖कल मोदी-ट्रंप की बात, आज बॉर्डर पर भारत-US के फाइटर जेट्स, पाक में हड़कंप।
🟠👉 पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की,’दुनिया खतरनाक दौर से गुजर रही है’, पश्चिमी देशों को चेताया।
🟠👉डिफेंस मार्केट में भारत का दबदबा,ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात 58 अरब तक पहुंचा, कई देशों के साथ हुआ सौदा।
🟠👉बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े, वायु सेना राहत में उतरी; आज भी दो तटबंध टूटे।
खेल समाचार
⛔👉🏏वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 के वनडे विश्व कप में 10 अक्टूबर को होगी भिड़ंत।
⛔👉एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-3 से दी मात। बॉक्सिंग में मिल सकते हैं 3 गोल्ड, महिला हॉकी फाइनल में चीन से टकराएगा भारत।
🕉आप का हरपल शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!