डिण्डोरी रोड में शासकीय आईटीआई के पास बर्राटोला में गश्त तलाशी के दौरान लगभग 12600 रूपए की मदिरा जप्त

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में डिण्डोरी रोड में शासकीय आईटीआई के पास बर्राटोला में गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 90 पाव विदेसी मदिरा एवं गोआ व्हिस्की प्लास्टिक के बोरे से बरामद की गई। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 12600 रूपए है। आरोपी अरविंद के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।