जहानाबाद जिला अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है, जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, 

0 324

जहानाबाद i बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य निरंजन केशव प्रिंस ने जहानाबाद जिला सृजन दिवस के अवसर पर ज़िले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि आज का दिन हमारे ज़िले के गौरवशाली इतिहास और प्रगति को याद करने का दिन है, जहां जिले में मखदुमपुर प्रखंड के अंतर्गत प्राकृतिक सौंदर्य से वसीभूत वाणावर पहाड़ की इस खुबसुरत वादियों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां सावन के इस पवित्र महीने में बाबा सिदेश्वर नाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करने आते हैं, वहीं बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी मेला,बणावर महोत्सव का भी आयोजन प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है , इस दौरान काफी संख्या में पर्यटक बणावर की गुफाओं का अवलोकन कर रोमांचित हो उठते हैं , वहीं जिले के काको प्रखंड स्थित सुफी संतों की महान हज़रत बीबी कमाल का मजार है, जहां प्रत्येक वर्ष सुफी महोत्सव का आयोजन बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाती है, इस दौरान देश के कोने कोने से सुफी संत काको पहुंचते हैं , वहीं पनीहास के तट पर स्थित काको की इस पावन घाट पर श्रीहरि विष्णु की मंदिर बहुत ही पवित्र व पौराणिक मान्यताओं को समेटे हुए है, जहां पुजा पाठ, शादी,व्याह के साथ भोजपुरी फिल्म की भी सुटिंग यहां होती रहती है, वहीं मखदुमपुर प्रखंड के अंतर्गत बाबा कोटेश्वर महादेव के भी दर्शन भी किया जा सकता है, साथ ही हुलासगंज प्रखंड स्थित अंतर्गत गोपुरम मंदिर जहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां भगवान श्रीकृष्ण से दर्शन कर मनोवांछित फल को प्राप्त करते हैं, उन्होंने कहा कि दरधा, जमुना नदी के संगम पर बसा ये जहानाबाद शहर अपनी पौराणिक मान्यताओं के साथ एतिहासिक है, वहीं इस जिले से मोक्षदायिनी फल्गु नदी भी गुजरती हैं, जहां उदेरा स्थान बाराज से निकलने वाली नहर से लाखों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है, जिससे हमारे जिले के किसान मजदूरो खुशहाल और सामार्थवान होते हैं, इस दौरान उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जहानाबाद ने हमेशा शिक्षा, संस्कृति, समाजिक एकता और विकास में अपनी एक अलग पहचान बनाई है उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा है कि जिले को और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, विकसित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही है, यहां बता दें कि जहानाबाद जिला के स्थापना 1 अगस्त 1986 ईo को गयाजी जिला से अलग होकर बनाया गया था, वहीं 39 वां सृजन दिवस के रूप में जिलेवासी इसे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं i 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment