सिहावल में दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा: सहायक उपकरण वितरण शिविर सम्पन्न

0 419

सिहावल, सीधी | विकासखंड सिहावल में 7 जुलाई 2025 को दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा केंद्र सीधी के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल में आलिमको टीम जबलपुर के तकनीकी सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावल विधानसभा के विधायक श्री विश्वामित्र पाठक उपस्थित रहे। उनके साथ सिहावल जनपद सदस्य श्री दल बहादुर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी सिहावल, सीईओ सिहावल, जिला से पधारे आईडी समन्वयक श्री रजनीश श्रीवास्तव, आलिमको जबलपुर के विशेषज्ञ, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मुन्नालाल साकेत, बीएसी श्री अखंड प्रताप सिंह, जन शिक्षक श्री शिवनारायण पटेल, श्री बब्बू सिंह, गेरुआसे श्री रामाधार पटेल, दुधमनिया से श्री सरवर अली, बाकी से श्री शिव प्रसाद पटेल, बमुरी से श्री रामलखन कोल सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

इस शिविर में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, ब्रेल किट, सुगम्य केन, और सीपी उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही सभी बच्चों को यात्रा भत्ता व लंच पैकेट भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं, बस इन्हें सही दिशा और अवसर की आवश्यकता है।”

इस सफल आयोजन के लिए जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल और आलिमको जबलपुर की टीम को सराहना मिली।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment