Breaking News

पत्रकार राजेश सिंह मामले में राजपूत समाज का फूट पड़ा आक्रोश — व्यापारी संघ की बयानबाज़ी पर जताई कड़ी आपत्ति

0 647

सीधी। पत्रकार राजेश सिंह चौहान के मामले में व्यापारी संघ की ओर से की गई अनर्गल बयानबाज़ी के खिलाफ राजपूत समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। समाज के विभिन्न संगठनों के साथ रॉयल राजपूत संगठन ने भी तीखा विरोध दर्ज कराया है।

रॉयल राजपूत संगठन सीधी के अध्यक्ष रहीस सिंह ने मीडिया के माध्यम से बताया कि व्यापारी संघ के अध्यक्ष लगातार गलत तरीके से दुकानों को बंद करवा रहे हैं और जब इस अन्याय का विरोध किया गया तो सत्ता के दम पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। अब पत्रकार राजेश सिंह मामले में व्यापारी संघ की तरफ से भी पुलिस के पक्ष में बयानबाज़ी कर, एक वीडियो शेयर कर हमारे समाज के साथ-साथ पत्रकार समुदाय का भी अपमान किया गया है, जिसे हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह घटना 12 तारीख की है, और यदि पत्रकार नशे की स्थिति में थे, तो फैसला करने के लिए न्यायालय है, न कि पुलिस। रक्षक ही जब भक्षक बन जाए, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

राजपूत समाज ने साफ किया कि वे इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेंगे और जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment