सीधी में शिक्षा स्थाई समिति की अहम बैठक सम्पन्न — शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0 460

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान की रिपोर्ट

आज सीधी जिला पंचायत सभागार में शिक्षा स्थाई समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह जी ने की।

बैठक में पिछली बैठकों के पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एजेंडे के अनुसार नवीन शिक्षण सत्र, स्थानांतरण नीति, पाठ्यपुस्तक एवं सायकल वितरण, संबल योजना, आदिवासी विकास विभाग की गतिविधियाँ, निर्माण कार्यों की समीक्षा, आय-व्यय रिपोर्ट, प्रवेश शुल्क निर्धारण, विद्यालय उन्नयन एवं छात्रावासों की समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हुआ।

बैठक के दौरान शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह जी ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईमानदारी व जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री मनोज सिंह, श्री प्रदीप शुक्ला, श्रीमती नीता कोल, श्री के.डी. साकेत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन सिंह, सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सीधी सहित समस्त बीआरसी, बीएसी, एपीसी, बीआरसीसी, प्राचार्य पीएमश्री, सीएम राइज, डाइट, एवं उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के प्राचार्यगण एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉 बैठक में लिए गए निर्णयों से जिले की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment