कोरसर सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल को उत्कृष्ट कार्य पर किया गया सम्मानित

0 207


दीपचंद्र साकेत| वनांचल समाचार पत्र सिंगरौली

*सिंगरौली*— जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत कोरसर ग्राम पंचायत क्षेत्र सरपंच डॉक्टर स्वाति सिंह चंदेल जी का विकास कार्यों को लेकर दिन प्रतिदिन कार्य प्रगति पर होने की वजह से शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब जनता तक पहुंचाना तथा गरीबों के दुख सुख में साथ देने वाले सरपंच जिले में चर्चाओं पर हैं ग्राम पंचायत कोरसर के कार्यों का सराहना करने वाले जिले के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह द्वारा कोरसर सरपंच डॉक्टर स्वाति सिंह चंदेल जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान के साथ-साथ उत्सवर्धन बढ़ाया, यह उत्सवर्धन जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत माननीय कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ स्वाति सिंह सरपंच कोरसर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया, ऐसे सरपंच डॉ स्वाति सिंह चंदेल जी के द्वारा इस प्रकार उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर जिले के साथ-साथ गांव का भी गौरव बढ़ाया जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment