रॉयल राजपूत संगठन के साथ_साथ शिवसेना और करणी सेना संगठन सहित कई अन्य जिले के लोग एक मत होकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस पुलिस की बर्बरता, संगठनों ने उठाई इंसाफ की मांग — मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन





“सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट”9300006537”
📰सीधी जिले में यूट्यूबर पत्रकार राजेश सिंह के मामले में रॉयल राजपूत संगठन,शिवसेना जिला इकाई सीधी और करणी सेना संगठन सहित कई अन्य लोग एक मत होकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस,मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा,
📌 खबर,सीधी,
सीधी, मध्यप्रदेश।
जिले में एक यूट्यूबर पत्रकार राजेश सिंह के साथ हुए कथित पुलिस दुर्व्यवहार ने जनमानस सहित पत्रकारों को भी झकझोर कर रख दिया है। घटना को लेकर सोमवार 07 जुलाई को सीधी जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दोषी अधिकारियों को निलंबित कर मजिस्ट्रियल जांच की मांग की गई है।
ज्ञापन के अनुसार, यूट्यूबर पत्रकार राजेश सिंह द्वारा सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को उजागर किया जा रहा था। राजेश सिंह का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बदले की भावना से उनके साथ अमानवीय कृत्य किया गया। ऐसा आरोप है कि कोतवाली थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि पत्रकार ने शराब पी रखी थी, तो इसकी पुष्टि किस माध्यम से की गई और किसने सूचना दी, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही कोतवाली थाने के CCTV फुटेज की जांच की भी मांग रखी गई है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुलिसिया कार्रवाई और डर अपमान से पत्रकार ने कथित तौर पर सुसाइड जैसा कदम उठाने की बाते किया है, जिससे परिवार और समाज में भारी आक्रोश है।साथ ही इसका जिम्मेदार थाना प्रभारी कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को दोषी ठहराते हुए बताया है,इस पूरी घटना को लेकर संपूर्ण राजपूत समाज के साथ हर समाज और पत्रकार समुदाय में तीव्र रोष है।
हालांकि पुलिस विभाग के द्वारा कई फोटो और वीडियो के द्वारा स्पष्टीकरण देने का प्रयास किया गया है लेकिन अभी लोगो में असंतुष्टि के साथ असमंजस की स्थिति बनी हुई है जहां इसके लिए अलग टीम गठित कर मजिस्ट्रियल जांच करने की ज्ञापन पत्र में मांग रखी गई है ,
ज्ञापन में मांग की गई है कि—
दोषी पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए,
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएं,
“यूट्यूबर पत्रकार को न्याय दिलाया जाए”
ज्ञापन पर राजपूत समाज के साथ साथ कई अन्य समाज के द्वारा हस्ताक्षर के साथ पत्रकार संगठनों ने भी समर्थन जताया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
📅 दिनांक: 07 जुलाई 2025
📍 स्थान: कलेक्टर कार्यालय, सीधी