बेखौफ शराब माफिया बना रहे बच्चों के भविष्य को नशे का मैदान! विद्यालय बना अड्डा, शराबियों की मनमानी पर प्रशासन मौन!

प्राइड इंडिया न्यूज़ – हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी, सिहावल:
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमुरी, सिहावल में हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि स्कूल परिसर अब शिक्षा का मंदिर नहीं, नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। हर सुबह शिक्षक स्कूल में प्रवेश करते ही अंग्रेजी शराब की 10-20 खाली सीसी, पौव्वे, पानी के पाउच और गांजे की पत्तियां बीनकर फेंकने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों और शिक्षकों के अनुसार यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि शराब माफिया ठेकेदार की शह पर टोले-मजरों में खुलेआम शराब बेच रहे हैं। और सबसे गंभीर बात ये कि यह विद्यालय, पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।
❌ न नाईट गश्त, ❌ न छापेमारी, ❌ न कार्यवाही!
अगर समय रहते पुलिस गश्त करती और नशे पर रोक लगाने की कार्रवाई होती, तो शायद हालात इतने खराब नहीं होते। आज नशे के सौदागर न सिर्फ मोहल्लों में बल्कि स्कूलों तक में ज़हर परोस रहे हैं।
📍 अमिलिया थाना, सिहावल चौकी क्षेत्र के टोल-मजरों में बिक रही देसी-विदेशी शराब
नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। विद्यालयों के पास खुल चुकी हैं अवैध शराब की दुकानें। शिक्षक और विद्यार्थी दहशत में हैं, लेकिन आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं।
👉 क्या अब शिक्षा के मंदिर भी नशे के दलदल में धकेल दिए जाएंगे?
👉 कब जागेगा प्रशासन? कब थमेगा ये ज़हरीला कारोबार?
📢 प्राइड इंडिया न्यूज़ प्रशासन से मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त कराया जाए।