जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध: सहकारिता विभाग
सिंगरौली, 6 जुलाई 2025।
जिले में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सहकारिता विभाग ने जानकारी दी है कि मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन (देवसर) से किसानों को नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है।
कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला स्वयं जिले में खाद की उपलब्धता की सतत समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्टर के प्रयासों से हाल ही में 2634 टन यूरिया की एक रैक बरगवां पहुंच चुकी है, जिसका वितरण जिले की विभिन्न समितियों एवं मार्कफेड गोदामों में किया जा रहा है।
इसके अलावा, सिन्दरी (झारखंड) से 2600 टन यूरिया की एक और रैक आज शाम तक बरगवां रैक प्वाइंट पर पहुंचने वाली है। साथ ही, उड़ीसा पोर्ट से 2600 टन डीएपी की एक रैक बुधवार या गुरुवार तक बरगवां रैक प्वाइंट पर पहुंच जाएगी।
सहकारिता विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति (पैक्स) या मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन (देवसर) से आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।