श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, राष्ट्र सेवा और बलिदान को किया गया नमन

0 461

सीधी। शहीद भगत सिंह विकास मंच, सीधी द्वारा राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके विचारों को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सिद्धांतों और बलिदान की अनुपम मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं। भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश और समाज के लिए तप और बलिदान दिया, यही कारण है कि आज भी राष्ट्र उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड सेमरिया के खंड कार्यवाह श्री संदीप शर्मा

शहीद भगत सिंह विकास मंच अध्यक्ष श्री विकास नारायण तिवारी

भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सोनी

वीरभान सिंह (अल्ट्राटेक बघबार यूनियन अध्यक्ष)

कर्मचारी पेंशन यूनियन संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद द्विवेदी

श्री उमानिवास मिश्रा, दीप नारायण द्विवेदी, प्रशांत तिवारी

संतोष मंडेकर, रविंद्र सिंह, पर्वेंद्र द्विवेदी

पुष्पेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, विश्वनाथ गुप्ता

प्रभाशंकर शर्मा, उपेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारों का प्रचार-प्रसार कर युवा पीढ़ी को प्रेरित करना था।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment