राजद नेता अनुज प्रसाद निराला बनें दुरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य 

0 2,348

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार,

घोषी (जहानाबाद ) राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अनुज प्रसाद निराला को दुरसंचार सलाहकार समिति के माननीय सदस्य मनोनीत किए गए हैं, उनके सदस्य मनोनय पर राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है बधाई देने वाले में घोषी राजद के प्रखंड अध्यक्ष पवन चंद्रवंशी, नंद किशोर यादव, दिनेश प्रसाद, नगीना यादव,ललीत यादव, सांसद प्रतिनिधि बिहारी बाबू समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं, इस अवसर पर राजद नेता अनुज प्रसाद निराला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, वहीं जन जन के नेता तेजस्वी यादव की हमारी यह पार्टी एटूजेड की पार्टी है, जहां संगठन में सभी जाति धर्म के लोगों को समाजिक न्याय के साथ विभिन्न संगठनों में उन्हें जगह दी जाती है और ईसके लिए मैं जहानाबाद के लोकप्रिय सांसद डॉ, सुरेंद्र प्रसाद यादव, समाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद यादव, युवाओं के हमदर्द तेजस्वी यादव के प्रति मै आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे इसके योग्य समझा, यहां बता दें कि दुरसंचार विभाग के महा प्रबंधक ने उन्हें गया जिला के डेल्टा होटल के सभागार में पहली बैठक के लिए पच्चीस जून को स सम्मान आमंत्रित किया है, जानकर बताते हैं कि निराला जी राजद के एक कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता हैं, और वे पुर्व जिला परिषद के माननीय सदस्य भी रह चुके हैं, वे घोषी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के समस्याओं को समाधान हेतु संघर्ष करते नजर आते हैं , इस दौरान उनके दुरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत होने पर लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment