सिंगरौली की दीदियां बनीं लखपति, अब करोड़पति बनने की ओर बढ़ रहीं कदम
कलेक्टर ने लखपति दीदियों से किया संवाद, सुने सफलता के किस्से
सिंगरौली, 23 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लखपति दीदी संकल्प को साकार करने की दिशा में सिंगरौली जिले की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में अब तक 28,800 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
इसी क्रम में आज कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की लखपति दीदियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर रीता शाह, कामिनी जयसवाल, विद्यावती सिंह, कुशुमकली, अनीता शाह, उर्मिला साकेत सहित कई दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए।
कलेक्टर ने दी हौसला बढ़ाने वाली सीख
कलेक्टर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा, “लखपति दीदी अभियान केवल आर्थिक प्रगति का जरिया नहीं, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक पहचान को भी नई ऊँचाइयाँ दे रहा है।” उन्होंने दीदियों को आगे करोड़पति बनने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं ने साझा किए अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां
कार्यक्रम में दीदियों ने अपने आजीविका कार्यों जैसे –
✅ सब्जी उत्पादन
✅ मुर्गी पालन
✅ मशरूम उत्पादन
✅ मधुमक्खी पालन
✅ सिलाई-कढ़ाई
✅ ब्यूटी पार्लर संचालन
✅ हस्तशिल्प
✅ समूह विपणन
जैसी गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की। दीदियों ने बताया कि इन कार्यों से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है, बल्कि वे अपने परिवार और समाज में भी सम्मान प्राप्त कर रही हैं।
नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनीं लखपति दीदियां
यह संवाद कार्यक्रम सिंगरौली जिले के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ है, जो भविष्य में और भी अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने की दिशा में मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करेगा।