परसोना-खुटार रोड पर भीषण हादसा — दूध बेचने जा रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

0 4,304

सिंगरौली।

जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला परसोना मुख्य मार्ग पर खुटार रोड का है, जहां आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में दूध बेचने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान चाचर निवासी युवक के रूप में हुई है, जो रोज की तरह सुबह दूध बेचने के लिए निकला था। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को सामने से रौंद डाला।

स्थानीय लोगों में आक्रोश: घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित नजर आए। लोगों का कहना है कि कोल परिवहन के भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
न तो ट्रैफिक नियंत्रण के ठोस इंतजाम किए जा रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष — दोनों की चुप्पी ने आम जनता को निराश कर दिया है।

कब जागेगा प्रशासन?
सवाल यह उठता है कि क्या सिंगरौली में आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है? आए दिन सड़क पर हो रही इन दर्दनाक मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या प्रशासन को किसी बड़े जन आंदोलन का इंतजार है?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment