विदिशा कलेक्टर ने स्कूल व आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया

0 445


..
रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

जनशिक्षकों को हटाने व समूह का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश

लटेरी-कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बुधवार को लटेरी प्रवास के दौरान आनंदपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और विद्यालय परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक पांच का निरीक्षण किया है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आंगनबाडी केन्द्र भवन के समीप साफ सफाई कराने के निर्देश देते हुए बच्चों का आकर्षित करें ऐसी बाल पेन्टिग बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों को प्रदाय पोषण आहार के अलावा आंगनबाडी केन्द्र में दर्ज बच्चो की संख्या और उनमें से सेम एवं मेम बच्चों की पृथक-पृथक संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की है। बच्चो को प्रदाय पोषण आहार के वितरण के संबंध में समूह द्वारा भोजन समय पर नहीं देने की शिकायत पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने समूह के द्वारा स्कूल परिसर में ही बनाए जाने वाले भोजन कक्ष का अवलोकन करने हेतु कक्ष का ताला खुलवाया और वहां भोजन की बनाने की व्यवस्था में भिन्नता पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा शिक्षको के द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु किए जा रहे प्रबंधो की जानकारियां प्राप्त की है।

कार्यवाही –

कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा निरीक्षण दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए थे निर्देेशो के अनुपालन में डीपीसी श्री आरपी लखेर ने बताया कि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आनंदपुर में आंगनबाडी के बच्चों का भोजन समूह के घर से नाराजगी व्यक्त की है और स्कूल में ही किचिन बनाया जाए के निर्देश दिए है वर्तमान में स्कूल की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के निरीक्षण दौरान किचिन में गंदगी पाए जाने, खाद्य सामग्री सुव्यवस्थित नहीं पाए जाने तथा केवल चार बच्चों का भोजन बनाए जाने पर उपरोक्त प्रक्रिया को क्रियान्वित कराने ओर मानिटरिंग के दायित्व निर्वहन कार्य करने में जन शिक्षको द्वारा की गई अवहेलना के फलस्वरूप जन शिक्षक देशराज यादव और चंदन सिंह जादौन को हटाने तथा भोजन बनाने वाले सदभावना स्वसहायता समूह का अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही निर्देशो के परिपालन में की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment