Breaking News

सीधी: मजदूरों से जनसंवाद कर बोले विकास तिवारी – “आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता”

0 2,358

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट,

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री विकास नारायण तिवारी ने जानकारी दी कि उन्होंने आज सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनाखाड़, महाराजपुर और रामगढ़ में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मजदूर भाइयों से सीधे संवाद कर उनके हालचाल जाने और सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।

श्री तिवारी ने बताया कि कई मजदूर साथियों को अभी भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि वह संबंधित अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मजदूरों से संवाद को एक सुखद अनुभव बताया।

इस अवसर पर भारतीय हिंदू परिषद किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सोनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जन संवाद करते हुए उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संजय सोनी ने कहा, “मैं निरंतर जनसंपर्क में रहता हूं। यदि किसी आमजन, मजदूर या किसान को किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे बेहिचक मुझसे संपर्क करें। मैं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आपकी मदद करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

यह जनसंपर्क अभियान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment