सीधी जिले में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले,

0 2,111

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी जिले में सोमवार शाम करीब 4 बजे आई तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। तापमान जो दिन में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

बारिश रामपुर नैकिन, चुरहट, कुसमी और मझौली क्षेत्रों में हुई, जिससे जिले भर में मौसम खुशनुमा हो गया। खासकर किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नौतपा के बाद यह पहली मूसलाधार बारिश थी, जिससे किसानों ने खेतों की जुताई की तैयारी शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक रविन्द्र भारती ने बताया कि यह बारिश महज शुरुआत है। जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं और अगले कुछ हफ्तों तक हर दूसरे-तीसरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और खेती के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment