भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में शामिल हुईं सीधी विधायक रीति पाठक


जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट,
भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय एवं समापन सत्र में सीधी की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रीति पाठक ने भी सहभागिता की। इस विशेष सत्र में संगठनात्मक रणनीतियों, जनसेवा के संकल्प और सुशासन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण एवं विभिन्न क्षेत्रों के विधायकगण भी उपस्थित रहे। समापन सत्र में पार्टी की विचारधारा, नीति एवं जनसेवा को केंद्र में रखकर आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच रहा, जिसमें राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।