सीधी में 26 नव आरक्षकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र – SP डॉ. रविंद्र वर्मा ने किया स्वागत,

सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी के सभागार में 26 नव आरक्षकों को औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश सौंपे गए। इस गरिमामय अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में SP वर्मा ने सभी नव आरक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि,
“आरक्षक पद पुलिस संगठन की रीढ़ होता है, जिनकी भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण होती है।”
उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में पुलिस सेवा को मात्र नौकरी नहीं, बल्कि कर्तव्य और सेवा भावना से ओतप्रोत एक जिम्मेदारी बताया। साथ ही सभी नव आरक्षकों को विभागीय ट्रेनिंग और फील्ड ड्यूटी के दौरान अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और नव आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। इस अवसर ने नव नियुक्त जवानों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।