सिहावल पुलिस की तत्परता – 72 घंटे में लापता नाबालिग किशोरी उत्तर प्रदेश से बरामद,

0 494

 

सीधी, सिहावल।

चौकी सिहावल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक सप्ताह से लापता नाबालिग किशोरी को महज 72 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश से दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री विशाल शर्मा के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के हलिया, मिर्जापुर क्षेत्र से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 09 जून 2025 को दर्ज की गई थी, जब परिजनों ने चौकी सिहावल में शिकायत दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

परिजनों द्वारा खुद भी संभावित स्थानों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो सिहावल पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।

📌 72 घंटे में सफलता

लगातार निगरानी, तकनीकी सहायता और सक्रियता के चलते पुलिस ने महज तीन दिनों में उत्तर प्रदेश से किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर किशोरी को उसके परिजनों के हवाले किया गया।

👮‍♂️ इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान:

उप निरीक्षक विशाल शर्मा (चौकी प्रभारी, सिहावल)

प्रधान आरक्षक: रोहित सिंह परिहार

आरक्षक: चैतन्य मिश्रा, राहुल सिंह, विकास सिंह, दिवाकर सिंह, शिवम् पाण्डेय

साइबर सेल से: आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी

👉 सिहावल पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता के कारण एक परिवार को उनकी बेटी सकुशल मिल सकी। आमजन ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment