सिहावल: बच्चों के खेल विवाद में तलवार लेकर पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

0 5,790

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट, 

जनपद सिहावल के अंतर्गत ग्राम राजगढ़ हिनौती में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक मामूली बच्चों के खेल का विवाद बड़ा तनाव का कारण बन गया। जैसे ही बच्चों ने घर आकर विवाद की जानकारी दी, सुमित गुप्ता निवासी राजगढ़ हिनौती, गुस्से में सीधा तलवार लेकर महेश गुप्ता के घर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए तलवार लहराई और जान से मारने की धमकी देने लगा।

घटना से गांव में हड़कंप मच गया, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए सुमित को काबू में कर शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष के मुन्ना गुप्ता ने अमिलिया थाने में पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अमिलिया थाना प्रभारी राकेश वैस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित गुप्ता को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment