कलिंगा मे तीन माह से कर्मचारियों क़ो नहीं मिला वेतन

बीना /सोनभद्र : एनसीएल खड़िया परियोजना मे कार्यादायी ओबी कंपनी कलिंगा कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड पिछले तीन से ओबी हटाने का कार्य कर रही है परन्तु कर्मचारियों क़ो अभीतक एक माह का भी वेतन नहीं मिला है। घरेलु खर्चे के लिए संकट उत्पन्न होने लगी है। प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया है।
बताया जा रहा है कि खड़िया परियोजना मे ओबी हटाने का कार्य कर रही कलिंगा कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी पिछले लगभग तीन माह से कार्य कर रही है जिसमे वॉल्वो चालक, सुपरवाइजर, हेल्पर जैसे पदों पर लगभग चार से पांच सौ कर्मचारी कार्य कर रहे है। अभी तक किसी भी कर्मचारियों क़ो वेतन नहीं दिया है। जिससे कर्मचारियों मे असंतोष एवं रोष व्याप्त है। घरेलु खर्चे बच्चों के फीस आदि मुसीबत मे डालते जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा पेमेंट हेतु बार बार पेपर कम्प्लीट कराने का हवाला दिया जाता है। कंपनी द्वारा आई कार्ड जारी नहीं होने से बीना आई कार्ड के ही खादान क्षेत्र मे काम करने के लिए मजबूर है। जूता एवं अन्य सेफ्टी सामग्री भी अभी तक सभी क़ो नहीं दिया गया है। लोगो ने उपरोक्त हेतु प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया है।