सेना के सम्मान में अमरपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

समाचार:
अमरपुर में सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और भारतीय सेना के अदम्य साहस व बलिदान को नमन करना था।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, डीमों रामस्वरुप मिश्रा, भाजपा नेता गोविंद गौतम, नेता संजय द्विवेदी, पुष्पराज सिंह गहरवार, गंगा साहू, सरपंच भारत कोल, महामंत्री अम्बुज मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, नवनीत गौतम, राजू सिंह, संजय मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श शुक्ला, रुकवेंदर सिंह, सखई द्विवेदी, दादूलाल शुक्ला, महामंत्री चिड़ी गुप्ता, मंडल प्रभारी नंदलाल पांडेय, मुकेश तिवारी, राजेश साहू, हीरमणी साहू, राजीव तिवारी, दुअरा बूथ अध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव मिश्रा सहित अनेक लोग शामिल हुए।
सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ पूरे नगर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। तिरंगा यात्रा ने देशप्रेम और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे नगरवासियों ने सराहा।