सुनसान मकान में अज्ञात युवक की सनसनीखेज हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
,डिंडौरी जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के पिपरिया बड़झर गांव में एक सुनसान मकान में अज्ञात युवक की हत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक का शव खून से सना हुआ मिला, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर शहपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने नीले रंग की टी-शर्ट, जींस और सैंडल पहन रखे थे। युवक का चेहरा खून से लथपथ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है और मामले की जांच जारी है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, इस जघन्य वारदात से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है साथ ही ग्रामीणों में यह भी आशंका पैदा हो रही है कि क्या यह हत्या किसी बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा तो नहीं है