घोषी विधानसभा क्षेत्र से मो ० शमशाद शाई हो सकते हैं एनडीए से उम्मीदवार
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

दिनांक 12.05.2025
घोषी (जहानाबाद ) बिहार विधानसभा का चुनाव अब से कुछ ही महीनों शेष रह गए हैं, और जिसको लेकर घोषी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वरिष्ठ नेता मो ० शमशाद शाई को एनडीए समर्थित उम्मीदवार बनाने की चर्चा करते हुए लोग नज़र आ रहे हैं, यहां बता दें कि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव मो , शमशाद शाई का समाजिक व राजनैतिक जीवन काल संघर्षों से भरा हुआ है, वें अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन काल के जेपी मुवमेन्ट से करने वाले मो,शाई, सन् 1974 में छात्र संचालन समिति के माननीय सदस्य बने, और जयप्रकाश नारायण के साथ आंदोलन में शामिल होकर उसे न ई गति दी, वहीं जानकर बताते हैं कि इन दिनों ईस आन्दोलन में पुलिस की लाठी चार्ज से उनके सिर फटा और वाए हाथ में फ्रैक्चर हो गई थी, अपने जुझारूपन व संघर्षों के कारण पुरे बिहार प्रदेश में लोगों ने उनके नामों की प्रसंशा की, वहीं जनता पार्टी व लोक दल के जमाने में घोषी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रहते हुए शराब बंदी का जमकर विरोध किया, साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलते हुए घोषी कलाली के गेट पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर शराब बंदी कराया, वहीं जिला युवा लोक दल से जहानाबाद जिला के अध्यक्ष बनाए गए थे, जब प्रदेश में ईस दल के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार थे, लिहाजा उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी भी लोग ईन्हे मानते हैं, वहीं सूत्र बताते हैं कि मो, शमशाद शाई किसानो के समस्या के सवाल पर घोषी में सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए थे, जहां उन्होंने फल्गु नदी वहीं उदेरा स्थान से निकलने वाली नहर के तटबंधों की मरम्मती कराने के सवाल पर अपनी आवाजें बुलंद की थी, वहीं उस वक्त के डीएम जी कृष्ण नैया, और बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह को आना पड़ा था, वहीं तमाम तटबंधों को समुचित मरम्मती का आदेश देना पड़ा था, वहीं ईस दौरान राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होकर घोषी के प्रखंड अध्यक्ष, साथ ही प्रदेश कार्यकारी सदस्य, के साथ दो बार प्रदेश सचिव वनाए ग ए, थे, वें समता पार्टी काल में नीतीश कुमार के आदेश पर घोषी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अजय सिंह टुन्नु को काफी सहयोग किया था, वहीं कुछ समय बाद वे सन् 1995 ई, में घोषी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में सफलतापूर्वक चुनाव भी लड़ा था, वहीं जानकर बताते हैं कि घोषी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम समाज का वोट बींस हजार से अधिक है, वहीं विभिन्न जाति समुदाय में ईनकी काफी अच्छी लोकप्रियता है, यहां बता दें कि मो शमशाद शाई जिस विरादरी से आते हैं उस विरादरी के लोग सत्ता के गलियारों से काफी दूर है, बिहार में शाई, शाह , फकीर,मंदार देवान, ये जातियां भीख मांगने वाली है,बरहाल मो शाई, झारखंड और बिहार प्रदेश में शाई शाह कमीटी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, और आज वर्तमान समय में बिहार प्रदेश जदयू ने उन्हें दो बार प्रदेश सचिव, वहीं कोशी प्रमंडल के प्रभारी, साथ ही गया व मुजफ्फरपुर जिला के जिला प्रभारी बनाया, और ईस दौरान वे मुख्यमंत्री के गृह जिले इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी रहते हुए सभी बुथ कमिटी, वहीं पंचायत कमिटी बनाकर पुरे बिहार में सबसे पहले सूची प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को शौप दी, वहीं संगठन के पुनर्गठन व मजबूती के लिए पार्टी द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन जैसे हर घर दस्तक, समाजिक कुरीतियों जैसे वाल विवाह, कन्या भ्रूणहत्या, दहेज प्रथा, छुआ छूत, आदी सरकारी जन उपयोगी योजनाओं जैसे हर घर नल का जल,हर घर नाली गली का निर्माण, घर घर बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ मां के नाम आदि कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ईस दौरान मो, शाई ने बताया कि मैं महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, डॉ, राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर, एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आदर्शों व उनके सिद्धांतों को हम मानने वाले लोग हैं, और मैं जदयू का एक बफादार कार्यकर्ता हूं पार्टी की ओर से मुझे जो भी जिम्मेवारी दी जाती है मैं उसे पुरी निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक निभाता हूं, मुझे अपने नेता श्री नीतीश कुमार पर भरोसा है , ईस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अम्बेडकर चौक, प्रखंड परिसर, गोपालगंज वाजार, ओम् प्रकाश पासवान चौक, वहीं गांधी चौक पर ईनकी नामों की चर्चा करते हुए लोग नज़र आ रहे हैं साथ ही स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार बनाने की भी बात भी प्रमुखता के साथ कर रहे हैं।