सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुल के पास बैठा था 6 किलो गांजा लेकर, 66 हजार की मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार !
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

दिनांक 12.05.2025
सीधी/सेमरिया।
जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सेमरिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव पिता दुलारे यादव (उम्र 55 वर्ष) को धनिगवा (हनुमानगढ़-धनिगवा रोड) स्थित पुल के पास से एक बोरी में रखे 6 किलो 64 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। जप्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹66,400 आंकी गई है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर बैठा व्यक्ति पूछताछ में शिवबालक यादव के रूप में पहचाना गया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में सउनि भूपेंद्र बागरी, सउनि टी.डी. रावत, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी एवं विनीत सिंह की अहम भूमिका रही।